Tuesday, December 30, 2008

" यदि मैं एक वृक्ष होती "

यदि मैं एक
वृक्ष होती
तो ग्रीष्म
की ऊष्मा
जलाती मेरी शाखाएं।
और सर्दी
की ठिठुरन से
काँप उठते पत्ते मेरे।
लेकिन मेरी
छाव तले
होते खड़े
मुस्कुराते चेहरे कई।
और मेरी किसी
डाली से
बाँध कर, रस्सी कोई,
झूलतीं, दिन-भर
नन्ही- मुन्नी बच्चियां।

लेकिन एक दिवस
ले जाता कोई
काट कर
मुझ से, मेरी डालियाँ।
और मैं
छलका कर आंसू
करती बहुत
चीख- पुकार,
और दर्द से
काँप उठता
अंग-अंग मेरा
पर खड़ी-खड़ी
हसंती बहुत यह दुनिया।
आज नही हूँ
मैं वृक्ष कोई,
फिर भी नही
सुनता कोई,
मेरी चीख-पुकार।
आज भी तो
मेरे पास खड़ी
हंसती है यह दुनिया।


2 comments:

डाॅ रामजी गिरि said...

-bahut hi badiya prateek chuna hai aaj ki samajik vidrupta ko ukerne ke lie...
BUT the worst thing is that we have Green Environmentalists 4 the trees but NONE 4 Humans...:(

vijay kumar sappatti said...

Dear Keya;

Thanks for your visit to my poems blog , I really appreciate your words. Thanks once again .

Please read my new story " आबार एशो [ फिर आना ]" you will certainly like this.

the link is here : http://storiesbyvijay.blogspot.in/2012/04/blog-post.html

आपकी ये कविता , यदि मैं एक वृक्ष होती , मुझे बहुत अच्छी लगी . आपने अपनी सारी भावनाओ को इसमें डाल दिया है .

please send me you email , so that I can send you links of my english poems and other blogs .

Thanks
vijay
vksappatti@gmail.com